Nexis News

83 किलो 800 ग्राम गांजा तस्करी का फरार आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार

संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,19फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। 83 किलो 800 ग्राम गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

🟠ऐसे हुआ खुलासा

22 दिसंबर 2025 को सरिया के भटली चौक पर घेराबंदी के दौरान एक मारुति आर्टिगा (CG 15 CV 1742) को रोका गया। घने कोहरे का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। तलाशी में 80 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।मामले में अपराध क्रमांक 275/25, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था और एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

🟠अंबिकापुर से गिरफ्तारी

फरार आरोपी अनिल दास (25 वर्ष), निवासी कर्रा, थाना दरिमा, जिला सरगुजा को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने तस्करी में शामिल होने और घेराबंदी के दौरान भागने की बात स्वीकार की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंड-टू-एंड विवेचना और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!