Nexis News

ऊर्जा विस्तार की नई उड़ान : प्रदेश को ऊर्जा राजधानी बनाने की दिशा में तेज कदम

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,19फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए,प्रदेश की ऊर्जा उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश की “ऊर्जा राजधानी” बनाने की दिशा में ठोस और दूरदर्शी कदम उठाए जा रहे हैं।

🟠30,671 मेगावाट स्थापित क्षमता

डॉ. यादव ने बताया,कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, एनटीपीसी और निजी उत्पादकों सहित प्रदेश की कुल स्थापित विद्युत क्षमता 30,671.7 मेगावाट हैं।

🔸️28,824 मेगावाट ताप विद्युत

🔸️220 मेगावाट जल विद्युत

🔸️2,047 मेगावाट सौर, बायोमास सहित अन्य स्रोत

🟠2030 तक हरित ऊर्जा पर फोकस

भारत सरकार के नेट जीरो लक्ष्य के अनुरूप वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य हैं। इसी दिशा में राज्य में पंप स्टोरेज नीति 2023 लागू कर 8,300 मेगावाट क्षमता के छह स्थलों का चिन्हांकन किया गया हैं। निजी क्षेत्र में भी 5,000 मेगावाट क्षमता पर काम जारी हैं।

🟠32,100 मेगावाट नई परियोजनाएं

प्रदेश में 32,100 मेगावाट क्षमता की नई परियोजनाओं के लिए एमओयू किए गए हैं, जिनमें—

🔸️12,100 मेगावाट ताप विद्युत

🔸️4,200 मेगावाट न्यूक्लियर

🔸️2,500 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर

🔸️13,300 मेगावाट पंप स्टोरेज

🔸️इनसे लगभग 3.4 लाख करोड़ रुपये निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ हैं।

🟠पारेषण और वितरण में मजबूती

दिसंबर 2023 से जनवरी 2026 तक उपकेंद्रों की संख्या 132 से बढ़कर 137 हो गई हैं। 5,200 किमी ऑप्टिकल फाइबर ग्राउंड वायर के जरिए 131 उपकेंद्र डिजिटल नेटवर्क से जुड़े हैं।प्रदेश में उपभोक्ताओं की संख्या 65 लाख से अधिक हो चुकी हैं।

🟠सोलर और ग्रामीण विद्युतीकरण

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा दो वर्षों में 26,794 सोलर सिंचाई पंप, 7,833 सोलर पेयजल पंप और 1,709 सोलर हाईमास्ट स्थापित किए गए हैं।प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम कुसुम और किसान विद्युत सहायता योजनाओं से लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।डॉ. यादव ने कहा कि संतुलित ऊर्जा मिश्रण, तकनीकी आधुनिकीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार के जरिए छत्तीसगढ़ को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!