Nexis News

खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,19फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा की दृष्टि से देश के समृद्ध राज्यों में अग्रणी हैं। लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, टिन, डायमंड, गोल्ड और लिथियम जैसे खनिज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। ऐसे में खनिज प्रशासन के प्रभावी संचालन में मैदानी अमले की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं।

उन्होंने कहा,कि नई नियुक्तियों से विभागीय कार्यबल सशक्त होगा और खनिज अन्वेषण व खनन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नव चयनित अधिकारियों से खनिज राजस्व वृद्धि और संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उल्लेखनीय हैं,कि 15 अक्टूबर 2025 को 33 खनि निरीक्षकों की चयन सूची जारी की गई थी। 19 फरवरी 2026 को 32 नियुक्ति आदेश जारी किए गए, जिनमें से 30 अधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, सचिव खनिज साधन विभाग पी. दयानंद और संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म रजत बंसल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा,कि जिम्मेदारी बड़ी हैं—राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सुव्यवस्थित उपयोग ही छत्तीसगढ़ के सतत विकास की कुंजी हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!