Nexis News

ओडिशा में मैट्रिक परीक्षा शुरू : 5.61 लाख छात्र-छात्राएं शामिल,कड़ी निगरानी में आयोजन

संदिली सिंह,राउरकेला,19फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

Board of Secondary Education, Odisha द्वारा आयोजित वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट (मैट्रिक) परीक्षा आज पूरे ओडिशा में शुरू हो गई। इस वर्ष कुल 5,61,979 विद्यार्थी राज्य के 3,082 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं।राउरकेला समेत सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न केंद्रों पर छात्र-छात्राएं सुबह 7:30 बजे से ही पहुंचने लगे। परीक्षा सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होकर 11:30 बजे समाप्त हुई। कई केंद्रों पर अभिभावक बच्चों को आशीर्वाद देते और माथे पर चंदन का टीका लगाते नजर आए, जिससे परीक्षा को लेकर उत्साह और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

🟠कड़ी सुरक्षा और निगरानी

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष उड़नदस्ते, जांच दल और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई हैं। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय कर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।अधिकारियों ने भरोसा दिलाया हैं,कि आगामी दिनों में भी परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सतर्क निगरानी के बीच सुचारु रूप से जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!