संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,20फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में आज से शिक्षा के महाकुंभ ‘बोर्ड परीक्षा’ का आगाज हो रहा हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश की राजनीति में बजट सत्र को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिन भर बैठकों के जरिए बजट और आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति तैयार करेंगे।
1. 12वीं बोर्ड परीक्षा : भूगोल और भौतिकी के साथ आगाज
🔸️आज यानी 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
🔸️पहला पेपर: विज्ञान संकाय के लिए भौतिक शास्त्र (Physics) और कला संकाय के लिए भूगोल का पेपर सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ।
🔸️छात्रों की संख्या: इस वर्ष 12वीं में 2,46,889 छात्र शामिल हो रहे हैं, जो पिछली बार (2.40 लाख) से अधिक हैं।
🔸️10वीं की परीक्षा: कल यानी 21 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें 3,23,705 छात्र अपना भाग्य आजमाएंगे।
2. बजट सत्र 2026: 23 फरवरी से मचेगा सियासी घमासान
🔸️छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा हैं, जो 20 मार्च तक चलेगा।
🔸️बजट पेश: वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को साय सरकार का बजट पेश करेंगे। इस बार बजट की थीम ‘विकसित छत्तीसगढ़ – विजन 2047’ पर आधारित रहने की संभावना हैं।
🔸️बैठकें: सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा।
3. भाजपा विधायक दल की बैठक: 22 फरवरी को रणनीति पर मंथन
🔸️बजट सत्र में विपक्ष के हमलों का जवाब देने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखने के लिए भाजपा ने कमर कस ली हैं।
🔸️समय व स्थान: 22 फरवरी की रात 8:00 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बड़ी बैठक बुलाई गई हैं।
🔸️अध्यक्षता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सभी मंत्री और विधायक शामिल होंगे।
4. मुख्यमंत्री का आज का व्यस्त शेड्यूल
🔸️मुख्यमंत्री आज पूरा दिन नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में रहकर महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों का निपटारा करेंगे।
🔸️समीक्षा बैठक: सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लगातार विभागीय बैठकों का दौर चलेगा।
🔸️फोकस: बजट सत्र से पहले विभागों के कार्यों की समीक्षा और लंबित घोषणाओं पर चर्चा मुख्य एजेंडा रहेगा।












