Nexis News

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,23फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की 6वीं विधानसभा के अष्टम सत्र को संबोधित करते हुए,सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की विकास रूपरेखा प्रस्तुत की। विधानसभा पहुंचने पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने किया।

🟠अभिभाषण की प्रमुख बातें

🔸️वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य, ‘अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ पर कार्य।

🔸️25 लाख से अधिक किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 33 हजार करोड़ से अधिक भुगतान।

🔸️‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 69 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए।

🔸️532 माओवादी न्यूट्रलाइज, 2704 आत्मसमर्पण; नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेज विकास।

🔸️4.83 लाख से अधिक व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र वितरित।

🔸️18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, रिकॉर्ड निर्माण।

🔸️नई औद्योगिक नीति से 7.83 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव।

🔸️स्वास्थ्य क्षेत्र में 5 नए मेडिकल कॉलेज, 81 लाख आयुष्मान कार्ड।

🔸️रेलवे, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और ऊर्जा परियोजनाओं से अधोसंरचना को मजबूती।

🔸️जनजातीय संस्कृति संरक्षण हेतु बस्तर पंडुम, डिजिटल संग्रहालय और ट्राइबल गेम्स की मेजबानी।

राज्यपाल ने कहा,कि सरकार अंत्योदय, समावेशी विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि उन्नति और औद्योगिक विस्तार को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने सभी सदस्यों को सत्र की शुभकामनाएं देते हुए “जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़” के साथ अभिभाषण समाप्त किया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!