Nexis News

विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश,11.57% विकास दर का अनुमान

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,23फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। सर्वेक्षण में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेज और संतुलित वृद्धि के संकेत मिले हैं।वित्त मंत्री ने कहा,कि सरकार की नीतियों, कृषि प्रोत्साहन,औद्योगिक निवेश और सेवा क्षेत्र के विस्तार का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हैं।

🟠GSDP में मजबूत बढ़त

🔸️वर्ष 2025-26 में 11.57% वृद्धि का अनुमान

🔸️कुल GSDP 6.31 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना

🔸️स्थिर भावों पर 8.11% वृद्धि का अनुमान

🔸️वर्ष 2024-25 में 10.50% की वृद्धि दर्ज

🟠क्षेत्रवार विकास (2025-26 अनुमान)

🔸️कृषि क्षेत्र – 12.53% वृद्धि

🔸️उद्योग क्षेत्र – 10.26% बढ़त

🔸️सेवा क्षेत्र – 13.15% की सबसे तेज वृद्धि

🔸️पिछले वर्ष (2024-25) का प्रदर्शन

🔸️कृषि – 11.76% वृद्धि

🔸️उद्योग – 9.91% वृद्धि

🔸️सेवा क्षेत्र – 10.08% वृद्धि

🟠प्रति व्यक्ति आय में इजाफा

🔸️वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपए अनुमानित

🔸️पिछले वर्ष की तुलना में 10.07% अधिक

वित्त मंत्री ने कहा,कि राज्य की आर्थिक रफ्तार देश की औसत वृद्धि दर से बेहतर रहने की उम्मीद हैं और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!