Nexis News

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा आगाज, कल वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का बजट

संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,23फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ की 16वीं विधानसभा का बजट सत्र आज, 23 फरवरी से नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में शुरू होने जा रहा हैं। सुबह 11:05 बजे राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। यह सत्र राज्य की विष्णु देव साय सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं,क्योंकि इसमें ‘विकसित छत्तीसगढ़ – विजन 2047’ की झलक देखने को मिलेगी।

​1. सत्र का पहला दिन : श्रद्धांजलि और राज्यपाल का संबोधन

​🔸️सत्र के पहले दिन की कार्यसूची के अनुसार:

​🔸️श्रद्धांजलि : सबसे पहले सदन के उन पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी जिनका हाल ही में निधन हुआ हैं।

​🔸️अभिभाषण : इसके पश्चात राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके भाषण में साय सरकार की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों, नई नीतियों और आगामी लक्ष्यों का विस्तृत खाका पेश किया जाएगा।

​2. कल पेश होगा ‘भरोसे का बजट’

​🔸️वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंगलवार, 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ का बजट पेश करेंगे।

​🔸️लाइव प्रसारण: बजट भाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी रायपुर से किया जाएगा।

​🔸️फोकस: माना जा रहा है कि यह बजट युवाओं, किसानों (धान अंतर राशि), और बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास पर केंद्रित होगा।

​3. बजट सत्र का पूरा शेड्यूल

​🔸️विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जानकारी दी हैं,कि 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी।

🔸️​25 फरवरी : राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव।

​🔸️26-27 फरवरी: बजट पर सामान्य चर्चा।

​🔸️9-17 मार्च: विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा।

​🔸️17 मार्च: छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 पेश किया जाएगा।

​4. विपक्ष की रणनीति: शराब, धान और बिजली पर घेराव

​🔸️बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज शाम 4:00 बजे राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बड़ी बैठक होगी।

​🔸️मुद्दे: कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए शराब बंदी के वादे, धान की ₹3286 अंतर राशि का भुगतान, बिजली की बढ़ती कीमतें और खराब सड़कों को मुख्य हथियार बनाया हैं।

​🔸️सवालों की बौछार: सदन में अब तक 2,800 से अधिक प्रश्न लगाए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 1,437 तारांकित प्रश्न हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!