Nexis News

बलरामपुर : चरित्र शंका में बेटे ने की पिता की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,23फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

थाना शंकरगढ़ क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते,एक युवक द्वारा अपने ही पिता की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

🟠गिरफ्तार आरोपी

🔸️बीरकुवंर चेरवा (30 वर्ष)

🔸️पिता – हवल चेरवा

🔸️निवासी – कोठली (लेफुआटोली), थाना शंकरगढ़

🟠घटना का विवरण

प्रार्थी सकुल राम चेरवा (25 वर्ष) ने 22 फरवरी को थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई।रिपोर्ट के अनुसार 21 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी बीरकुवंर चेरवा अपने चचेरे भाई के घर पहुंचा और बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी हैं।जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उसके पिता हवल चेरवा घर के ढाबा में खून से लथपथ पड़े मिले। सिर, दाहिने कान और घुटने के पास गंभीर चोटें थीं। घायल अवस्था में उन्हें शंकरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

🟠हत्या की वजह

जांच में सामने आया,कि आरोपी अपनी पत्नी गोपी के चरित्र पर संदेह करता था। घटना के दिन शाम को पत्नी से मारपीट के बाद वह घर छोड़कर चली गई थी।इसी दौरान आरोपी ने अपने पिता पर पत्नी को छिपाने का आरोप लगाते हुए लकड़ी के डंडे (गेड़ा) से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई।

🟠पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।मामले की विवेचना जारी हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!