Nexis News

अंबिकापुर : जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, घर पर पत्थरबाजी और मारपीट, चार आरोपी नामजद

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,23फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेण्ड्रा कला गांव में,जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। कब्जे का विरोध करने पर पीड़ित के घर पर पत्थरबाजी और मारपीट की घटना सामने आई हैं।घटना अंबिकापुर के मणिपुर थाना इलाके की हैं।

🟠क्या हैं पूरा मामला?

मेण्ड्रा कला निवासी शंकर राजवाड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं,कि उनकी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गांव के ही रजनीकांत, अजय राजवाड़े, रामू और वंश बहादुर ने मिलकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।आरोप हैं,कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पर पत्थरबाजी भी की, जिससे घर को नुकसान पहुंचा। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी गई।

🟠पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर मणिपुर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं,और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

🟠बाइट

शंकर राजवाड़े (प्रार्थी) – “मेरी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर मारपीट की और घर पर पत्थर फेंके गए।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!