Nexis News

सुशासन तिहार का समापन : मड़कड़ी समाधान शिविर में 1627 आवेदनों का निपटारा, कई हितग्राहियों को मिला लाभ

संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बिलाईगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मड़कड़ी में सुशासन तिहार के अंतिम समाधान शिविर का आयोजन गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस शिविर में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक सक्रियता और जनभागीदारी का बेहतर समन्वय देखने को मिला।

🟠1627 आवेदन हुए प्राप्त, कई का मौके पर समाधान

इस समाधान शिविर में कुल 1627 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से शामिल थे—

🔸️महतारी वंदन योजना से जुड़े आवेदन

🔸️प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रकरण

🔸️शौचालय निर्माण संबंधी समस्याएं

🔸️सामाजिक सुरक्षा पेंशन

अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्रशासन द्वारा मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली। शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया हैं।

🟠जिले में अब तक 22 हजार आवेदन, 19 हजार का निराकरण

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जानकारी दी,कि सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में अब तक लगभग 22 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 19 हजार से अधिक आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन एवं निराकरण प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष आवेदनों का भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

🟠“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण

शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

🟠विभिन्न विभागों से हितग्राहियों को मिला लाभ

समाधान शिविर में कृषि, शिक्षा, खाद्य एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण सामग्रियों और योजनाओं का वितरण किया गया—

🔸️किसानों को बीज एवं किसान किताब

🔸️स्कूली बच्चों को गणवेश

🔸️पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन

🔸️दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल ,अन्य आवश्यक सरकारी सहायता सामग्री इस दौरान बड़ी संख्या में हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

🟠जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शासन की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

🟠भावुक पल बना आकर्षण

शिविर के दौरान दिव्यांग सम्मेलाल केवट को ट्राइसाइकिल प्रदान किए जाने पर भावुक दृश्य देखने को मिला। सहायता मिलने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने शासन व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।मड़कड़ी में आयोजित यह अंतिम समाधान शिविर न केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम बना, बल्कि यह भी दर्शाता हैं,कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!