संदिली सिंह,बगीचा,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ गंभीर अपराध के मामले में पुलिस ने, त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया हैं। वहीं मामले में शामिल एक नाबालिग अपचारी बालक को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को बगीचा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचे और एक नाबालिग बालिका को जबरन अपने साथ ले गए। आरोप हैं,कि दोनों ने उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर गंभीर अपराध को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना बगीचा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,मुख्य आरोपी विपुल यादव (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली हैं।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया हैं। वहीं दूसरे नाबालिग आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही हैं।












