Nexis News

चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के 55वें केंद्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाज की एकता और संगठन शक्ति की सराहना

संदिली सिंह,धमतरी,छत्तीसगढ़,7जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsधमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में,आयोजित चंद्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के 55वें केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने समाज की एकता, संगठन शक्ति और शिक्षा के प्रति जागरूकता की सराहना करते हुए कहा,कि संगठित, शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति होता हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज सामाजिक चेतना,संगठन क्षमता और उत्कृष्ट मूल्यों का वाहक रहा हैं। समाज ने कृषि, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, सामाजिक सेवा और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

🟠मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के, विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं छाती से झूरानवागांव तक सड़क निर्माण ग्राम छाती को भविष्य में,नगर पंचायत का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण नवा रायपुर में समाज के सामाजिक भवन हेतु भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा मुख्यमंत्री की घोषणाओं का समाजजनों ने जोरदार स्वागत किया।

शिक्षा और संगठन को बताया समाज की ताकत मुख्यमंत्री ने कहा,कि शिक्षा किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति हैं,और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति का आधार बनती हैं। उन्होंने युवाओं से आधुनिक शिक्षा, तकनीकी दक्षता और नवाचार को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने कहा,कि ऐसे सामाजिक अधिवेशन समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाने के प्रभावी मंच होते हैं, जहां नई पीढ़ी को दिशा और प्रेरणा मिलती हैं।🟠उद्यमियों को नई औद्योगिक नीति का लाभ लेने की अपील

मुख्यमंत्री ने समाज के उद्यमियों और व्यवसायियों से राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति का अध्ययन कर निवेश के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

🟠पुस्तक का विमोचन, प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर पर आधारित पुस्तक ‘अद्भुत श्री तुलसी चरितायणम्’ का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

🟠 प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री –  विष्णुदेव साय

🔸️सांसद – विजय बघेल

🔸️विधायक – अजय चंद्राकर

🔸️विधायक – ललित चंद्राकर

🔸️पूर्व विधायक – विनोद चंद्राकर,लालबहादुर चंद्रवंशी,पूनम चंद्राकर।

🔸️केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!