Nexis News

अंबिकापुर में ‘सयान गुड़ी’ का शुभारंभ : बुजुर्गों को मिलेगा सम्मान, सुविधा और अपनापन

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,8जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, देखभाल और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की,दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबिकापुर में ‘सयान गुड़ी’ (सयान कुटी डे-केयर सेंटर) का शुभारंभ किया गया। सरगुजा जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस केंद्र का उद्घाटन कर बुजुर्गों के लिए समर्पित इस विशेष सुविधा की शुरुआत की।

🟠बुजुर्गों के लिए बनेगा आत्मीयता और संवाद का केंद्र

अंबिकापुर में स्थापित सयान गुड़ी का उद्देश्य,वरिष्ठ नागरिकों को ऐसा सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हैं, जहां वे अपने समय का सदुपयोग कर सकें। केंद्र में मनोरंजन, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, सामुदायिक गतिविधियां, संवाद एवं बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई हैं।यह केंद्र बुजुर्गों को अकेलेपन से बाहर निकालकर समाज से जोड़ने और उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।🟠“ओल्ड इज गोल्ड केवल कहावत नहीं, जीवन का सत्य”

उद्घाटन अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा,कि “ओल्ड इज गोल्ड केवल एक कहावत नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक सत्य हैं। बुजुर्गों के अनुभवों से नई पीढ़ी सही दिशा प्राप्त करती हैं,और एक संस्कारित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव होता हैं।”उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार नई योजनाएं और सुविधाएं विकसित कर रही हैं।

🟠बुजुर्गों को मिलेगा सम्मानजनक और सक्रिय जीवन

सयान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक मेलजोल, मनोरंजन, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इससे बुजुर्गों के मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़े रह सकेंगे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!