Nexis News

किरंदुल को विकास की नई सौगात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ₹7.19 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

संदिली सिंह,दंतेवाड़ा,छत्तीसगढ़,8जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsबस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने किरंदुल नगर को विकास की नई सौगात देते हुए,7 करोड़ 19 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजोन पार्क में बस्तर के प्रसिद्ध ‘टाइगर बॉय’ चेंदरू की प्रतिमा का अनावरण भी किया।कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

🟠ऑक्सीजोन पार्क से बढ़ेगा पर्यावरण और पर्यटन

उप मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से 3.26 करोड़ रुपये की लागत से विकसित ऑक्सीजोन पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह पार्क केवल हरियाली का केंद्र नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण स्थल बनेगा।इस अवसर पर नगर पालिका को स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बैक हो लोडर मशीन, सक्शन मशीन सह मेला टैंकर, ट्रैक्टर इंजन और पानी टैंकर भी सौंपे गए।🟠सड़क, नाला और मुक्तिधाम निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

अरुण साव ने नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाला निर्माण और मुक्तिधाम निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा,कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर आवागमन, स्वच्छ वातावरण और मजबूत आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी।

🟠नगर विकास के लिए की बड़ी घोषणाएं

उप मुख्यमंत्री ने किरंदुल के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए—

🔸️बस पार्किंग एवं स्टेज-स्टैंड क्षेत्र में सीसी रोड और विद्युत व्यवस्था के लिए ₹1.58 करोड़

🔸️अतिरिक्त सीसी रोड निर्माण के लिए ₹27 लाख

🔸️नगर पालिका की मांग पर ₹3.72 करोड़ के प्रस्तावित विकास कार्यों की स्वीकृति

🔸️नए विकास कार्यों के लिए अलग से ₹2 करोड़ देने की घोषणा की।🟠मलंगीर जलप्रपात से पेयजल आपूर्ति की तैयारी

किरंदुल और बचेली क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री ने मलंगीर जलप्रपात से जलापूर्ति योजना पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा,कि तकनीकी परीक्षण और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

🟠दो वर्षों में ₹16.43 करोड़ के विकास कार्य

अरुण साव ने बताया कि पिछले दो वर्षों में किरंदुल नगर पालिका क्षेत्र में 16 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत एवं संचालित किए गए हैं। राज्य सरकार स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शहरी अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही हैं।

🟠“किरंदुल प्राकृतिक सौंदर्य और विकास का अनूठा संगम”

उप मुख्यमंत्री ने कहा,कि बैलाडीला पर्वतमालाओं की गोद में बसा किरंदुल प्रदेश के सबसे सुंदर नगरों में से एक हैं। सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए इसे आधुनिक, स्वच्छ और आदर्श नगर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!