Nexis News

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सख्त एक्शन, रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर ठेकेदार को नोटिस

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12जून2026

छत्तीसगढ़ में चल रहे,विकास कार्यों की धीमी गति पर उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री Arun Sao ने कड़ा रुख अपनाया हैं। उनके निर्देश पर किरंदुल–विशाखापट्टनम रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज में लापरवाही और समय पर कार्य पूरा न करने को लेकर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 6 जून को अपने बस्तर दौरे के दौरान,National Highway 30 के केशलूर–जगदलपुर मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज का मौके पर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की बेहद धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई थी और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी दी थी।यह महत्वपूर्ण परियोजना लगभग 69 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से Keshloor क्षेत्र में निर्माणाधीन हैं। निरीक्षण में पाया गया,कि पर्याप्त मैनपावर, मशीनरी और संसाधनों की कमी के कारण कार्य निर्धारित समय-सारणी से काफी पीछे चल रहा हैं।

लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया हैं, कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद कार्य की प्रगति असंतोषजनक हैं,और तय माइलस्टोन पूरे नहीं हो रहे हैं। विभाग ने ठेकेदार से तुरंत अतिरिक्त मैनपावर, मशीनरी और संसाधन बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।विभाग ने चेतावनी दी हैं,कि यदि कार्य में शीघ्र सुधार नहीं होता हैं,तो अनुबंध की शर्तों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!