न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,18जून2026
अंबिकापुर की एक बैंककर्मी महिला के लापता होने के,मामले में बड़ी सफलता मिली हैं। लगभग एक सप्ताह से लापता महिला को सरगुजा पुलिस ने, राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया हैं। महिला के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली हैं।जानकारी के अनुसार महिला के परिजनों ने आशंका जताई थी,कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बनाया गया हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, क्षेत्रीय विधायक ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की थी और पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए रखी थी।
विधायक की पहल और पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बाद सरगुजा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर महिला को सकुशल खोज निकाला।सफल अभियान के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवती के सुरक्षित मिलने पर परिवारजनों ने सरगुजा पुलिस और विधायक रामकुमार टोप्पो के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
इस संबंध में विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा,कि जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा,कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।महिला की सकुशल बरामदगी को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल हैं,तथा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही हैं।











