Nexis News

जनमन योजना की सड़क पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने हाथों से उखाड़कर दिखाई कथित घटिया गुणवत्ता

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,18जून2026

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम किरकिमा में,प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क को लेकर बड़ा विवाद सामने आया हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में कथित अनियमितता और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए,निर्माणाधीन सड़क की परत को हाथों से उखाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं,जिसके बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों का आरोप हैं,कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही हैं,और गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया गया हैं। उनका कहना हैं,कि जिस सड़क से वर्षों तक ग्रामीणों को सुविधा मिलनी चाहिए, वह निर्माण के दौरान ही उखड़ने लगी हैं। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सड़क की सतह को हाथों से उखाड़कर कथित घटिया निर्माण की ओर ध्यान आकर्षित किया।ग्रामीणों का कहना हैं,कि शासन की महत्वाकांक्षी जनमन योजना का उद्देश्य दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों तक बेहतर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हैं,लेकिन यदि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किया जाएगा तो योजना का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया हैं। स्थानीय स्तर पर लोग निर्माण एजेंसी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं,कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो सड़क निर्माण पर खर्च होने वाली सरकारी राशि का लाभ जनता को नहीं मिल पाएगा।

मामले में विभागीय पक्ष भी सामने आया हैं,कि वीडियो और शिकायत की जानकारी मिली हैं। निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाएगी और यदि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे स्पष्ट हो सकेगा कि ग्रामीणों के आरोपों में कितनी सच्चाई है और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ हैं,या नहीं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!