Nexis News

स्वनिधि महोत्सव में छोटे कारोबारियों को मिली आर्थिक मजबूती, दो हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपए का ऋण

न्यूज डेस्क,चंद्रपुर,छत्तीसगढ़,19जून2026

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत,नगर पंचायत चंद्रपुर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेला छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए उम्मीद और आत्मनिर्भरता का मंच बन गया। कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मोहन विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं और लघु व्यवसायियों को सरल प्रक्रिया के तहत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा हैं,जिससे वे अपने कारोबार का विस्तार कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।उन्होंने बताया, कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और मुख्यधारा से जोड़ना हैं। इसी उद्देश्य से स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया, जहां लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।🟠दो हितग्राहियों को मिला 50-50 हजार रुपए का ऋण

कार्यक्रम के दौरान नगर के हितग्राही गुलशन यादव एवं अरबाज खान को,इंडियन बैंक के माध्यम से 50-50 हजार रुपए के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए। लाभार्थियों ने शासन और बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि इस आर्थिक सहायता से उनके व्यवसाय को नई गति मिलेगी और आर्थिक चुनौतियों से उबरने में मदद मिलेगी।

🟠योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

लोक कल्याण मेले में उपस्थित अधिकारियों ने, नागरिकों को पीएम स्वनिधि योजना के अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। शिविर में ऋण प्रक्रिया, समय पर पुनर्भुगतान, डिजिटल भुगतान के लाभ और योजना से मिलने वाले अतिरिक्त प्रोत्साहनों के बारे में विस्तार से बताया गया।

नगर पंचायत प्रशासन ने जानकारी दी,कि स्वनिधि महोत्सव अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की, पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और आवेदन प्रक्रिया से अवगत हुए।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन, बैंक अधिकारी, पार्षदगण, नगर पंचायत कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!