न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,19जून2026
अंबिकापुर कल खेल उत्सव का गवाह बनने जा रहा हैं। शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली,ऑल इंडिया मैराथन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं।स्वर्गीय कलावती देवी की स्मृति में आयोजित इस, भव्य प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से धावक अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे।20 जून की सुबह ठीक 5:30 बजे गांधी स्टेडियम से मैराथन दौड़ का शुभारंभ होगा। आयोजन में 16 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियां हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया हैं,और कई राज्यों से खिलाड़ियों का अंबिकापुर पहुंचना शुरू हो गया हैं।इस मैराथन की खास बात यह हैं,कि इसमें विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं।
पुरुष वर्ग के विजेता को 51 हजार रुपए और महिला वर्ग की विजेता को 31 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही अन्य विजेताओं को भी नकद पुरस्कार एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना हैं। मैराथन के माध्यम से अंबिकापुर को खेल नगरी के रूप में नई पहचान दिलाने का प्रयास भी किया जा रहा हैं।देश के कोने-कोने से आने वाले धावकों की मौजूदगी इस आयोजन को और भी खास बनाएगी। ऐसे में कल अंबिकापुर की सड़कें दौड़ते कदमों की गूंज से सराबोर होंगी और शहर खेल भावना के रंग में रंगा नजर आएगा।











