Nexis News

आरटीओ का बड़ा एक्शन, अंबिकापुर-विश्रामपुर मार्ग पर 5 अवैध टैक्सी जीप जब्त

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,19जून2026

अंबिकापुर में अवैध परिवहन के खिलाफ आरटीओ, उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की हैं। टीम ने, अंबिकापुर-विश्रामपुर मार्ग पर कार्रवाई करते हुए,पांच अवैध टैक्सी जीपों को जब्त किया हैं। बताया जा रहा हैं,कि ये निजी वाहन बिना वैध परमिट के सड़कों पर टैक्सी के रूप में संचालित किए जा रहे थे।जांच के दौरान पाया गया,कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। इतना ही नहीं, कई वाहन खतरनाक तरीके से संचालित किए जा रहे थे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।आरटीओ अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई सभी जीपें वर्ष 1998-99 मॉडल की हैं और मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन कर रही थीं। कार्रवाई के दौरान वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।यह पूरी कार्रवाई क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनय सोनी के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।आरटीओ विभाग का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सड़क परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!