संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,19जून2026
देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर केंद्र, सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और मुख्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति, चुनौतियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।छत्तीसगढ़ की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मुख्य सचिव विकासशील वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान राज्य में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया,कि छत्तीसगढ़ में टीबी नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य के कई गांव और ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं तथा इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा हैं।बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा,कि टीबी मुक्त भारत केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान हैं। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर समन्वित प्रयास कर रही हैं और सभी के सहयोग से टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जाएगा।
उन्होंने टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, नियमित उपचार, हाई-रिस्क क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई।केंद्रीय मंत्री ने कहा,कि समय पर जांच और उपचार से टीबी जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जागरूकता अभियान को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।












