न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,21जून2026
छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय, मुख्य आयोजन इस बार सरगुजा की धरती अंबिकापुर में हुआ, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबिकापुर का पीजी कॉलेज ग्राउंड योगमय नजर आया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। राज्य स्तरीय आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक वैज्ञानिक और प्राचीन भारतीय पद्धति हैं। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली हैं,और दुनिया के अनेक देशों में लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं।मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील करते हुए कहा,कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ और स्वस्थ भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने कहा कि योग तनावमुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का आधार हैं।











