Nexis News

सहकारिता सप्ताह : प्रदेशभर में होंगे विशेष आयोजन, रायपुर में लगेगा सहकार मेला

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,25जून2026

सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर,छत्तीसगढ़ में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में सहकारिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए,अधिकारियों और सहकारी संस्थाओं को आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की 2573 पैक्स समितियों सहित दुग्ध, मत्स्य, बुनकर एवं अन्य सहकारी समितियों में सदस्यता अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, सहकार दौड़, वृक्षारोपण, कृषक संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सप्ताह के दौरान 3 और 4 जुलाई को रायपुर में राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर एवं सहकार मेला आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप अध्यक्षता करेंगे।समापन अवसर पर 6 जुलाई को प्रदेश के 9 पैक्स गोदामों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। सहकार मेले में सहकारी क्षेत्र की उपलब्धियों, नवाचारों और सफल मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही किसानों, महिला समूहों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों और ग्रामीण उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।सरकार का मानना हैं,कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए अवसर तैयार होंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!