Nexis News

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की एल्डरमेन की सूची, सरगुजा संभाग के नगरीय निकायों में नियुक्तियां; देखें पूरी लिस्ट

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,25जून2026

छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी, नगरीय निकायों के लिए एल्डरमेन (नामांकित पार्षद) की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत संभाग के सभी प्रमुख नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया हैं।यह आदेश छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 9 की उपधारा (1) के खण्ड (ग) एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 19 की उपधारा (1) खण्ड (ग) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया हैं। उप सचिव द्वारा हस्ताक्षरित इस सूची में दिव्यांग जन को भी प्रतिनिधित्व दिया गया हैं।

🟠नेक्सिस न्यूज (Nexis News) के पाठकों के लिए सरगुजा संभाग की पूरी जिलावार सूची नीचे दी जा रही हैं:

1. सरगुजा जिला: अंबिकापुर निगम में 9 चेहरों को मिली जगह

🔸️सरगुजा जिले के तहत नगर पालिक निगम अंबिकापुर सहित दो अन्य नगर पंचायतों के लिए नाम तय किए गए हैं:

🔸️नगर पालिक निगम, अंबिकापुर: करता राम गुप्ता, सावित्री जायसवाल, राजबहादुर सिंह, शरद सिन्हा, किरण सोनी, संतोष दास, तजिंदर बग्गा, रमेश जायसवाल और श्रीधर केशरी (दिव्यांग)।

🔸️नगर पंचायत, सीतापुर: नेमलाल गुप्ता, अमृता पैकरा, अनेश्वर गुप्ता।

🔸️नगर पंचायत, लखनपुर: दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मालती कश्यप।

2. बलरामपुर जिला: रामानुजगंज और बलरामपुर में नियुक्तियां

🔸️बलरामपुर जिले के अंतर्गत दो नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों में पार्षदों का मनोनयन हुआ हैं:

🔸️नगर पालिका, बलरामपुर: लाला लकड़ा, गोपाल मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता और सीमा सोनी (दिव्यांग)।

🔸️नगर पालिका, रामानुजगंज: सुभाष केशरी, मोहन गुप्ता, जय प्रकाश केशरी, सीमा रवि और अनुप कश्यप।

🔸️नगर पंचायत, वाड्रफनगर: रामजनक कुशवाहा, नवनीत सिंह, ओमप्रकाश कनौजिया।

🔸️नगर पंचायत, राजपुर: पंकज गुप्ता, मनोज बंसल, अनिल तिवारी।

🔸️नगर पंचायत, कुसमी: केदार गुप्ता, ममता पैंकरा, उमेश्वर ओझा।

3. सूरजपुर एवं कोरिया जिला: भटगांव और विश्रामपुर की सूची जारी

🔸️सूरजपुर जिले के 5 निकायों और कोरिया जिले के पटना निकाय के लिए नाम घोषित किए गए हैं:

🔸️नगर पालिका, सूरजपुर: संजय केजरीवाल, संतोष सोनी, वर्षा साहू, बसंत कुशवाहा और शिव शंकर साहू।

🔸️नगर पंचायत, प्रतापपुर: बसराम सिंह, विजेन्द्र कुमार, लक्ष्मी गुप्ता।

🔸️नगर पंचायत, विश्रामपुर: सतीश तिवारी, नंदलाल राजवाड़े, अवनीश सिंह।

🔸️नगर पंचायत, भटगांव: करन कुमार, महरजिया सिंह, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल।

🔸️नगर पंचायत, जरही: अरूण कुमार सिंह, रंजन कुमार मण्डल, दीपक रजक।

🔸️नगर परिषद, पटना (कोरिया जिला): जवाहर लाल गुप्ता, रितेश सिंह, मीरा सोनी।

एलडरमेन नियुक्ति

4. जशपुर जिला: पत्थलगांव और बगीचा के नाम तय

🔸️जशपुर जिले की दो नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों के लिए सूची इस प्रकार हैं:

🔸️नगर पालिका, जशपुरनगर: संतोष सिंह, नीतु गुप्ता, राधेश्याम राम, ओम प्रकाश नायक और रूपेश सोनी।

🔸️नगर पालिका, पत्थलगांव: हरजीत सिंह भाटिया, अनिल मित्तल, अवधेश गुप्ता, सुनील अग्रवाल और भवानी शर्मा।

🔸️नगर पंचायत, कोतबा: उमाशंकर भगत, शकीला कंवर, रोहित कुमार साहू।

🔸️नगर पंचायत, बगीचा: लोकनाथ यादव, हरि शंकर साय पैंकरा, सुनीता शर्मा।

🔸️नगर पंचायत, कुनकुरी: अभिषेक झा, लक्ष्मी बाई, चाणक्य कुमार चौहान।

5. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिला: चिरमिरी निगम को मिले 9 एल्डरमेन

🔸️एमसीबी जिले के अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी सहित कुल 6 निकायों में नियुक्तियां की गई हैं:

🔸️नगर पालिक निगम, चिरमिरी: अनिल सिंह, कृष्णा, दीपक कलशा, गणेश ठाकुर, उपेन्द्र सिंह, संतोष कुमार मिश्रा (बाबू मिश्रा), बुद्धदेव लाहिड़ी, ओमप्रकाश अग्रवाल और प्रमोद हाडेकर (दिव्यांग)।

🔸️नगर पालिका, मनेन्द्रगढ़: सुरेश सोनी, राम लखन शर्मा, अलका गांधी, हीरालाल रजक, अखिलेश मिश्रा और मनप्रीत कौर (दिव्यांग)।

🔸️नगर पंचायत, झगराखण्ड: संतोष वर्मा, दान बहादुर सिंह, सीता कोल।

🔸️नगर पंचायत, खोंगापानी: संतोष कोल, रमेश यादव, कमलेश मिश्रा (दिव्यांग)।

🔸️नगर परिषद, नईलेदरी: विश्व प्रताप केंवट, महेन्द्र सिंह चंदेल, रामरती यादव।

🔸️नगर पंचायत, जनकपुर: वेणु मलमलानी, पवन शुक्ला, आदित्य गुप्ता।

🟠आदेश की मुख्य बातें: 

विभाग द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित जिला कलेक्टरों, संयुक्त संचालक (नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर), और सभी संबंधित निकायों के महापौर, आयुक्त, अध्यक्ष व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए अग्रेषित कर दी गई हैं। यह मनोनयन आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!