न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,26जून2026
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे,विशेष अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में एक बोलेरो चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई हैं। यातायात शाखा की जांच में चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए, पकड़ा गया, जिसके बाद न्यायालय ने उस पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही हैं।
इसी अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने चेकिंग के समय,बोलेरो क्रमांक CG 15 CY 3629 को रोककर चालक की जांच की।जांच में चालक नितीश आयुष खलखो (23 वर्ष), निवासी ठाकुरपुर, थाना गांधीनगर शराब के नशे में पाया गया। मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन हैं,बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त एवं यातायात पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












