Nexis News

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने वाले ही भविष्य का नेतृत्व करेंगे : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,26जून2026

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच,छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं को भविष्य की सबसे बड़ी सीख देते हुए कहा,कि “जो AI को अपनाएगा, वही आने वाले समय का नेतृत्व करेगा।” उन्होंने युवाओं से नई तकनीकों से घबराने के बजाय उन्हें सीखने, समझने और अपने करियर व नवाचार का मजबूत आधार बनाने का आह्वान किया।रायपुर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (MAIC) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “Artificial Intelligence & Digital Transformation: Opportunities, Challenges and Future Impact” के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा,कि पूरी दुनिया तेजी से तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही हैं,और भारत भी इस परिवर्तन का नेतृत्व करने की क्षमता रखता हैं।उन्होंने कहा,कि भारत का स्वर्णिम इतिहास ज्ञान, शिक्षा और नवाचार की मजबूत नींव पर टिका रहा हैं। आज भी वही देश और वही युवा आगे बढ़ रहे हैं जो बदलती तकनीक के साथ खुद को लगातार अपडेट कर रहे हैं।🟠AI से डरें नहीं, अवसर के रूप में अपनाएं

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा,कि हर नई तकनीक अपने साथ चुनौतियां लेकर आती हैं, लेकिन उससे कहीं अधिक नए अवसर भी पैदा करती हैं। इसलिए युवाओं को AI को प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अपने विकास का सबसे बड़ा साथी मानना चाहिए।उन्होंने कहा कि “अगर भविष्य में आगे बढ़ना हैं,तो AI को सीखना और अपनाना अनिवार्य होगा। जो इससे दूरी बनाएगा, वह समय की दौड़ में पीछे रह जाएगा।”

🟠मानवीय संवेदनाएं कभी खत्म नहीं होंगी

उन्होंने स्पष्ट किया,कि AI कई कार्यों को आसान बना सकता है, लेकिन इंसानी संवेदनशीलता, करुणा और मानवीय मूल्यों का कोई विकल्प नहीं हो सकता। स्वास्थ्य, शिक्षा, नर्सिंग और सामाजिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में मानवीय सोच हमेशा सबसे महत्वपूर्ण रहेगी।🟠युवाओं से स्टार्टअप और नवाचार की अपील

वित्त मंत्री ने युवाओं से केवल नौकरी पाने की सोच तक सीमित नहीं रहने, बल्कि स्टार्टअप, रिसर्च और टेक्नोलॉजी आधारित उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रही है और अब समय हैं,कि छत्तीसगढ़ के युवा भी वैश्विक स्तर पर तकनीकी नेतृत्व करें।

🟠नवा रायपुर बनेगा टेक्नोलॉजी हब

उन्होंने बताया,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047” के तहत नवा रायपुर को देश के उभरते टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। यहां सेमीकंडक्टर यूनिट, AI डेटा सेंटर, ट्रिपल आईटी में अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएं और कई हाईटेक परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा हैं।कार्यक्रम के अंत में वित्त मंत्री ने महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के प्रबंधन, आयोजकों और प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए,विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के युवा तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!