संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जून2026
सरगुजा की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर रामगढ़ में,आयोजित 50वें रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में,आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं के केंद्र रामगढ़ में होने वाला,यह आयोजन आस्था, संस्कृति और पर्यटन का भव्य संगम बनेगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:50 बजे उदयपुर स्थित झिरमिति स्टेडियम हेलीपैड पर पहुंचेगा। इसके बाद वे दोपहर 1:00 बजे रामगढ़ महोत्सव में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे और आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगे।
करीब 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा वाले इस महोत्सव ने सरगुजा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और लोक कलाकार यहां पहुंचते हैं। इस बार भी आयोजन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,लोक कला और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद हैं।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजन स्थल पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे सरगुजा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।












