Nexis News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में यूपी से गिरफ्तार,रघुनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,30जून 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रघुनाथनगर थाना पुलिस ने,नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए,उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। पुलिस ने पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर न्यायालय के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता के मामा ने थाना रघुनाथनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग भांजी पिछले तीन-चार वर्षों से उनके घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 26 जून 2026 की रात खाना खाने के बाद वह घर में सोई थी, लेकिन देर रात करीब 12 से 1:30 बजे के बीच वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 70/2026 दर्ज कर तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। जांच के दौरान 28 जून को किशोरी को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बीजपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।न्यायालय के समक्ष दर्ज बयान में पीड़िता ने बीजपुर निवासी अभिषेक उरांव (18 वर्ष) पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता के बयान और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में संबंधित धाराएं जोड़ते हुए 30 जून को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!