Nexis News

गांव-गांव पहुंच रही कानून की पाठशाला : चलित थाना लगाकर बलरामपुर पुलिस कर रही जनजागरूकता अभियान

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,30जून 2026

कानून की जानकारी अब लोगों तक खुद पुलिस पहुंचा रही हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर,बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने जिलेभर में ‘चलित थाना जनजागरूकता अभियान’ शुरू किया हैं। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस स्कूलों, कॉलेजों, हाट-बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दे रही हैं।पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जून से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वादीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया जा रहा हैं। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून के प्रति जागरूक बना रहे हैं।अभियान के दौरान लोगों को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र की एकता और अखंडता में उनके योगदान की जानकारी दी जा रही हैं। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) के नए प्रावधान, साइबर ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से जागरूक किया जा रहा हैं।पुलिस अधिकारी मौके पर आम नागरिकों की समस्याएं भी सुन रहे हैं और उनके त्वरित निराकरण का प्रयास कर रहे हैं। अब तक जिलेभर में आयोजित इस अभियान से 3,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। आमजन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कानून को घर-घर तक पहुंचाने वाला जनहितकारी अभियान बताया हैं।बलरामपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं,कि वे कानून की जानकारी प्राप्त करें, स्वयं जागरूक बनें और सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सक्रिय सहयोग करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!