Nexis News

बलरामपुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया सख्त संदेश

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी स्वयं सड़क पर उतरीं। उन्होंने निर्माणाधीन मार्ग के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता, गति और व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।🟠गुणवत्ता से समझौता नहीं,समय पर पूरा हो निर्माण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट कहा,कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए,आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपावर लगाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

🟠मुआवजा और भूमि अधिग्रहण के लंबित मामलों का करें समाधान

कलेक्टर ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए,अधिकारियों को आपसी समन्वय से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि प्रभावित हितग्राहियों को मुआवजा राशि का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी तकनीकी या प्रशासनिक कारण से भुगतान में बाधा आती हैं,तो उसका राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित कर तत्काल समाधान किया जाए।🟠धूल रोकने के लिए नियमित जल छिड़काव के निर्देश

निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल से आम नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि निर्माण कार्य स्वीकृत एलाइनमेंट के अनुसार ही किया जाए और पर्यावरणीय मानकों का भी पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

🟠गड्ढे भरें, जहां बीटी वर्क पूरा वहां शुरू करें डामरीकरण

कलेक्टर ने निर्देश दिए,कि जिन स्थानों पर बीटी (बेस) वर्क पूरा हो चुका हैं,वहां बिना देरी डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाए। साथ ही निर्माणाधीन मार्ग पर बने गड्ढों को तत्काल भरकर यातायात को सुचारु बनाया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिषेक गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (एनएच) निखिल लकड़ा, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!