Nexis News

बलरामपुर में निर्माण कार्यों पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, अफसरों पर भी गिरेगी गाज

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,8जुलाई 2026

जिले में निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और लापरवाही पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय में सभी निर्माण एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा,कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी,कि जो ठेकेदार कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं,उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी,सख्त कार्रवाई होगी।बैठक में जिले में संचालित सभी प्रमुख निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं और नियमित फील्ड निरीक्षण कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए।🟠2023-24 के अधूरे कार्यों पर नाराजगी, वेतन रोकने के निर्देश

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, प्राथमिक स्कूल, अतिरिक्त कक्ष और शौचालय मरम्मत सहित वर्ष 2023-24 के लंबित कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए और कहा,कि अधूरे कार्य जल्द पूरे कराए जाएं।उन्होंने साफ कहा कि जिन ठेकेदारों ने स्वीकृति मिलने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया या जानबूझकर काम में देरी की, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही निर्माण में अनावश्यक विलंब करने वाली एजेंसियों पर आर्थिक दंड (फाइन) भी लगाया जाए।

🟠15 दिन की डेडलाइन, नहीं तो होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को 15 दिनों के भीतर लंबित कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी, कि समय-सीमा का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के वेतन भुगतान पर भी रोक लगाई जाएगी।

🟠बारिश में सड़कें रहें गड्ढामुक्त, जनता को न हो परेशानी

राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बारिश के दौरान नियमित मरम्मत कार्य कराने और सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा,कि बारिश के मौसम में किसी भी हालत में आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात मिल सके।

🟠पीएम जनमन और सिंचाई परियोजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में पीएम जनमन योजना और जल संसाधन विभाग के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने, नियमित निगरानी रखने तथा सभी निर्माण स्थलों पर योजना संबंधी जानकारी वाले सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा,कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ निभाएं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!