Nexis News

ऑपरेशन शंखनाद की बड़ी सफलता : गौवंश तस्करी मामले में 3 महीने से फरार वाहन मालिक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,11जुलाई2026

जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए,गौवंश तस्करी के मामले में तीन महीने से फरार बोलेरो पिकअप वाहन के मालिक मो. इम्तियाज (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं। कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई।पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को थाना लोदाम क्षेत्र में बोलेरो पिकअप से 9 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया था,जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जांच के दौरान वाहन मालिक की पहचान मो. इम्तियाज के रूप में हुई, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

10 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने, घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया,जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।जशपुर पुलिस के अनुसार,जनवरी 2026 से अब तक ऑपरेशन शंखनाद के तहत 852 गौवंशों को मुक्त कराया गया, 71 प्रकरण दर्ज किए गए, 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 26 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कहा,कि गौ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!