Nexis News

DMF बैठक में मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा निर्देश : पर्यटन और कौशल विकास से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विकास कार्यों में न हो देरी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,11जुलाई 2026

बलरामपुर में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की, शासी परिषद की बैठक कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए, मंत्री ने अधिकारियों को स्वीकृत परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने और पर्यटन आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,कि बलरामपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें स्थानीय युवाओं के रोजगार से जोड़ने की जरूरत हैं। उन्होंने पर्यटन आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू कर युवाओं को गाइड, होम-स्टे, होटल और अन्य सेवाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।बैठक में DMF के तहत स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा,कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और स्वीकृत राशि का उपयोग जनहित एवं विकास कार्यों में प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने सहकारी बैंकों में लोगों की सुविधा के लिए शेड और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक उद्देश्वरी पैंकरा, शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!