Nexis News

बलरामपुर में वन महोत्सव : मंत्री रामविचार नेताम ने किया रुद्राक्ष का पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई ऊर्जा

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,11जुलाई 2026

बलरामपुर वनमंडल द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय भेलवाडीह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

मंत्री नेताम ने कहा,कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन हैं। उन्होंने कहा,कि प्राकृतिक संसाधनों के बढ़ते दोहन को देखते हुए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी हैं,कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनका संरक्षण करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।कार्यक्रम में मंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक छात्र से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर ग्रीन एटीएम के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!