अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,11जुलाई 2026
बलरामपुर विकासखंड के स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में ‘खेलेगा बलरामपुर, बढ़ेगा बलरामपुर’ थीम पर आयोजित,महिला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिलेभर की महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, शील्ड, मेडल एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।महिलाओं ने 100 व 200 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मैदान में पहुंचे और प्रतिभागियों से संवाद किया।मंत्री नेताम ने कहा,कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और महिलाओं की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा,कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं।कार्यक्रम के दौरान खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सभी महिला प्रतिभागियों को एक-एक पौधा वितरित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।












