Nexis News

जिला अस्पताल से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी का खुलासा : जशपुर पुलिस ने 4 दिन में आरोपी दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,15जुलाई 2026

जशपुर पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से हुई स्कूटी चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए,आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली हैं। थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 35 वर्षीय आरोपी जागेश्वर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत,मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।पुलिस के अनुसार,अनिमा लकड़ा, जो जिला अस्पताल जशपुर में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं,ने 9 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी,कि उन्होंने अपनी हीरो मैस्ट्रो स्कूटी (CG-10 U 5513) सुबह अस्पताल के सिटी स्कैन यूनिट के सामने पार्क की थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद लौटने पर स्कूटी पार्किंग से गायब मिली।

🟠मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने, लगातार संदिग्धों और चोरी गए वाहन की तलाश शुरू की। इसी दौरान 13 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली,कि मिलन चौक के पास एक संदिग्ध युवक चोरी की स्कूटी के साथ घूम रहा हैं। सूचना पर पुलिस ने, घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जागेश्वर विश्वकर्मा (35 वर्ष), निवासी ग्राम तमया, थाना सन्ना, जिला जशपुर के रूप में बताई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जिला अस्पताल से स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

🟠चाबी लगी देख आया चोरी का विचार

पूछताछ में आरोपी ने बताया,कि अस्पताल परिसर में, खड़ी स्कूटी में चाबी लगी हुई थी, जिसे देखकर उसके मन में चोरी करने का विचार आया। वह स्कूटी लेकर अपने गांव चला गया और पहचान छिपाने के लिए वाहन के आगे-पीछे लिखे नंबर भी मिटा दिए। बाद में उसी स्कूटी से जशपुर लौटने के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो मैस्ट्रो स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली हैं।

🟠त्वरित कार्रवाई से खुला मामला

जशपुर पुलिस ने बताया,कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत इस मामले का भी शीघ्र खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक शोभनाथ सिंह और विनोद तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!