न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,15जुलाई 2026
सरगुजा रेंज में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे,विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने उड़ीसा से, छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी कर रहे गिरोह पर कार्रवाई करते हुए,552.16 किलोग्राम गांजा, 3 लग्जरी कारें और कुल 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रुपये की संपत्ति जब्त की हैं। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं, जबकि दो वाहन चालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी हैं।यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (सरगुजा रेंज) दीपक कुमार झा के नेतृत्व और डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को मिले इनपुट के आधार पर की गई।
🟠एक ही दिन में दो थानों की बड़ी कार्रवाई
जशपुर पुलिस ने कुनकुरी और बगीचा थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए,उड़ीसा से गांजा लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहे वाहनों को निशाना बनाया।कुनकुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक इनोवा (OD-17J-0205) का पीछा किया। पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर जंगल में फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से 295 पैकेटों में 311.35 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 46.70 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये कीमत की इनोवा भी जब्त कर ली।
🟠बगीचा में ब्रेजा से मिला 240 किलो गांजा, रेकी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई बगीचा थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने ब्रेजा (OD-02BH-9811) और आर्टिगा (OD-16N-9229) कार को घेराबंदी कर रोका।ब्रेजा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने वाहन से 240.810 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 36.12 लाख रुपये बताई गई।वहीं, दूसरी आर्टिगा कार से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे गांजा से भरे वाहनों की रेकी (रूट क्लियरेंस) कर रहे थे ताकि मुख्य तस्कर पुलिस से बच सकें।
🟠गिरफ्तार आरोपी
🔸️सचिन्द्र राउत (29 वर्ष), निवासी सुंदरगढ़, ओडिशा
🔸️मोहम्मद सगीर (26 वर्ष), निवासी सुंदरगढ़, ओडिशा दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।
🟠कुल जब्ती
🔸️गांजा: 552.16 किलोग्राम
🔸️गांजे की कीमत: ₹82,82,400
🔸️3 वाहन: इनोवा, ब्रेजा और आर्टिगा (कुल कीमत ₹38 लाख)
🔸️कुल जब्ती: ₹1,20,82,400
नशे के खिलाफ लगातार जारी हैं,अभियान जशपुर पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जिले में, नशे के खिलाफ अभियान के दौरान 1269.071 किलोग्राम गांजा (करीब ₹4 करोड़),1840 कफ सिरप,8.04 ग्राम ब्राउन शुगर,130 गांजा के पौधे,875 नशीले इंजेक्शन,14 वाहन जब्त, 33 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना हैं,कि सरगुजा रेंज के सभी जिलों के बीच बेहतर समन्वय और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के कारण मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही हैं।












