Nexis News

अब जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, स्कूलों में लग रहे विशेष शिविर,विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,18जुलाई 2026

विद्यार्थियों को समय पर जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, बलरामपुर जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के, विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं,जहां राजस्व विभाग की टीम विद्यार्थियों के आवेदन लेकर त्वरित प्रक्रिया के तहत प्रमाण पत्र जारी करने की कार्रवाई कर रही हैं।🟠स्कूलों में ही मिल रही प्रमाण पत्र की सुविधा

राजस्व विभाग द्वारा आयोजित इन विशेष शिविरों में, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से जाति, निवास और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। शिविरों में आवेदन भरने से लेकर आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया हैं।

🟠तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत

प्रशासन की इस पहल से विद्यार्थियों को बार-बार तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राजस्व विभाग के अधिकारी और मैदानी अमला स्वयं विद्यालयों में पहुंचकर आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं,जिससे समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा सकें।

🟠प्रवेश, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं में होगी सुविधा

प्रशासन का उद्देश्य हैं,कि किसी भी विद्यार्थी को स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ केवल प्रमाण पत्र के अभाव में न छूटे। समय पर दस्तावेज उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं और अवसरों का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

🟠प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की हैं,कि वे अपने विकासखंड में निर्धारित तिथि पर आयोजित विशेष शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आवेदन अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी भी शैक्षणिक या शासकीय कार्य में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!