संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22जुलाई2026
छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई देने की दिशा में,एक बड़ा कदम उठाया गया हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में,आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (PPPAC) की बैठक में,बस्तर के विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के समीप स्थित तीरथ गांव में, लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक टेंट सिटी विकसित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित की जाएगी।
🟠बस्तर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
बैठक में अधिकारियों ने बताया,कि प्रस्तावित टेंट सिटी चित्रकोट जलप्रपात से लगभग 500 मीटर की दूरी पर विकसित होगी। इस परियोजना का उद्देश्य बस्तर को, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना हैं।टेंट सिटी में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ एडवेंचर एक्टिविटी, डेस्टिनेशन वेडिंग, कॉन्फ्रेंस एवं कन्वेंशन हॉल सहित कई आकर्षक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे वर्षभर पर्यटकों का आगमन बना रहेगा।
🟠स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
मुख्य सचिव विकासशील ने कहा,कि चित्रकोट देश के सबसे बड़े और खूबसूरत जलप्रपातों में से एक हैं, इसलिए इसके आसपास के क्षेत्र को वर्ल्ड क्लास टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए, एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि टेंट सिटी परियोजना से न केवल पर्यटन को नई गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और व्यवसाय के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे बस्तर की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
🟠आधुनिक सुविधाओं से सजेगा चित्रकोट
प्रस्तावित परियोजना के तहत पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के बीच विश्वस्तरीय आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साहसिक पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियां, विवाह समारोह, कॉर्पोरेट कार्यक्रम और अन्य पर्यटन गतिविधियों के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी।
🟠पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण
बैठक में परियोजना के वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया,कि परियोजना को PPP मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिससे निजी निवेश के माध्यम से, पर्यटन अवसंरचना को बेहतर बनाया जा सके।बैठक में वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।











