Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की,सौजन्य मुलाकात

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22जुलाई2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं (All India Services) में चयनित अभ्यर्थियों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर, उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और जनसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बनाने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा,कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं,बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय हैं। यह सफलता युवाओं की मेहनत, परिवार के सहयोग और प्रदेश की प्रतिभा का प्रमाण हैं।

🟠”प्रशासनिक सेवा समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि प्रशासनिक सेवा केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं। उन्होंने चयनित अधिकारियों से अपेक्षा की,कि वे अपने कार्यकाल में संवेदनशीलता, पारदर्शिता, ईमानदारी और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।उन्होंने कहा,कि प्रशासनिक अधिकारी सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं और उनके निर्णय लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। इसलिए प्रत्येक निर्णय जनहित और न्याय की भावना से लिया जाना चाहिए।

🟠”जनसेवा का अवसर ईश्वर का आशीर्वाद और समाज का विश्वास”

मुख्यमंत्री ने कहा,कि जनता की सेवा करने का अवसर हर किसी को नहीं मिलता। यह ईश्वर का आशीर्वाद और समाज द्वारा दिया गया विश्वास हैं,जिसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य हैं।उन्होंने युवाओं से आग्रह किया,कि वे अपने ज्ञान, क्षमता और प्रशासनिक कौशल का उपयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में करें तथा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनें।

🟠विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं अहम भूमिका

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में युवा प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया,कि छत्तीसगढ़ के ये प्रतिभाशाली युवा अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के बल पर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देंगे।

🟠चयनित अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव

इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।सौजन्य मुलाकात में सुष्मिता सिंह, वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, रौनक अग्रवाल, अजय गुप्ता, अंकित सकनी, डायमंड ध्रुव और संजय डहरिया सहित उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!