संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22जुलाई2026
छत्तीसगढ़ में जनजातीय बालिकाओं की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देने की पहल करते हुए, राज्यपाल रमेन डेका ने वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित ‘शबरी वाचनालय’ का उद्घाटन किया। यह वाचनालय जनजातीय बालिकाओं में, अध्ययन, ज्ञानार्जन और पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया हैं। इसकी स्थापना के लिए राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया हैं।
🟠शिक्षा और आत्मनिर्भरता का बनेगा केंद्र
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए,राज्यपाल डेका ने कहा,कि शबरी वाचनालय केवल एक पुस्तकालय नहीं,बल्कि जनजातीय बालिकाओं के अध्ययन, चिंतन,आत्मविकास और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया,कि यहां अध्ययन करने वाली छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करेंगी और अपने परिवार, समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
🟠शबरी कन्या आश्रम की सराहना
राज्यपाल ने कहा,कि शबरी कन्या आश्रम वर्षों से जनजातीय बालिकाओं को शिक्षा के साथ संस्कार, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा की भावना प्रदान कर रहा हैं। इसी का परिणाम हैं,कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाली अनेक छात्राएं आज शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और समाजसेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
🟠छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर जताया गर्व
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा,कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संपदा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध प्रदेश हैं। इसकी सांस्कृतिक परंपराएं रामायण काल से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया,कि असम और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धारा में कई समानताएं हैं, और दोनों राज्यों का भगवान श्रीराम से विशेष संबंध रहा है, जो भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक हैं।
🟠तकनीक के दौर में जीवन मूल्यों को अपनाने की सीख
राज्यपाल डेका ने कहा,कि आज इंटरनेट और तकनीक के तेजी से बदलते दौर में भी जीवन मूल्यों को बनाए रखना बेहद जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से परिवार और समाज के प्रति संवेदनशील रहने,सकारात्मक सोच अपनाने तथा जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
🟠सेवा कार्यों की सराहना
राज्यपाल ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ की वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के समर्पण को प्रेरणादायी बताते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।कार्यक्रम में वनवासी विकास समिति के अध्यक्ष उमेश कच्छप, सचिव अनुराग जैन, संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहयोगी तथा शबरी कन्या आश्रम की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।












