Nexis News

जशपुर में ‘नन्हे सितारे’ प्रतियोगिता का आगाज़ : अब हर बच्चे की प्रतिभा को मिलेगा बड़ा मंच

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,22जुलाई2026

जशपुर जिले के स्कूली बच्चों की प्रतिभा को नई उड़ान देने के उद्देश्य से,जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल शुरू की हैं। कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में,ओपन लिंक्स फाउंडेशन के सहयोग से जिलेभर के शासकीय विद्यालयों में ‘नन्हे सितारे’ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जा रहा हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, रचनात्मक सोच, मंच संचालन क्षमता और आत्मविश्वास को विकसित करना हैं।यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के समन्वय में आयोजित की जाएगी।

🟠बच्चों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर

‘नन्हे सितारे’ प्रतियोगिता के माध्यम से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। प्रतियोगिता में बच्चों की रुचि और आयु के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा,जिनमें—

🔸️कहानी वाचन

🔸️कविता वाचन

🔸️स्पोकन इंग्लिश

🔸️स्पेलिंग बी प्रतियोगिता शामिल हैं।

इन गतिविधियों के जरिए बच्चों की भाषाई क्षमता, प्रभावी अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और मंच पर आत्मविश्वास को नई दिशा मिलेगी।

🟠कक्षा के अनुसार तैयार किया गया प्रतियोगिता प्रारूप

🔸️जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की कक्षा के अनुरूप डिजाइन किया हैं।

🔸️कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन, कविता वाचन और स्पोकन इंग्लिश प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

🔸️कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों के लिए इन तीनों प्रतियोगिताओं के साथ स्पेलिंग बी भी शामिल होगी।

🔸️इससे छोटे बच्चों में भाषा और अभिव्यक्ति का विकास होगा,जबकि बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा पर पकड़ और आत्मविश्वास मजबूत होगा।

🟠Vinoba App से होगा ऑनलाइन पंजीयन

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिले के सभी विकासखंडों में शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।विनोबा टीम के एसोसिएट प्रोग्राम मैनेजर सोमनाथ साहू ने बताया,कि शिक्षक Vinoba App के माध्यम से विद्यार्थियों का पंजीयन करेंगे। इसके बाद प्रत्येक प्रतियोगिता का वीडियो बनाकर संबंधित क्लब में, अपलोड किया जाएगा।प्रतियोगिता 10 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक चलेगी, जबकि 20 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच मूल्यांकन और परिणाम प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

🟠हर प्रतिभाशाली बच्चे तक पहुंचेगा अवसर

जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करने की अपील की हैं,ताकि कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा इस अवसर से वंचित न रहे।प्रशासन का मानना हैं,कि ‘नन्हे सितारे’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का उत्सव हैं,जो भविष्य के बेहतर नागरिक तैयार करने की दिशा में, महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोजेक्ट ऑफिसर बिपलब देवशर्मा और आनंद कुमार टोप्पो भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!