Nexis News

खबर का असर : 6 महीने बाद खुला डभरा का NRC, लाखों का वाटर फिल्टर भी हुआ चालू

न्यूज डेस्क,चंद्रपुर,छत्तीसगढ़,22जुलाई 2026

जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का असर, एक बार फिर देखने को मिला हैं।नईदुनिया में प्रकाशित खबर “कुपोषित बच्चों पर सिस्टम का ताला,डभरा का पोषण पुनर्वास केंद्र महीनों से बंद, लाखों का वाटर फिल्टर खा रहा धूल” के बाद स्वास्थ्य विभाग ने, तत्काल कार्रवाई करते हुए,करीब 6 महीने से बंद पड़े पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) को दोबारा शुरू कर दिया। साथ ही लंबे समय से बंद पड़े लाखों रुपये की लागत वाले स्टेनलेस स्टील वाटर फिल्टर की मरम्मत कर उसे भी चालू कर दिया गया।🟠अब कुपोषित बच्चों को मिलेगा समय पर इलाज

पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के उपचार, पोषण आहार और चिकित्सकीय निगरानी के लिए संचालित किया जाता हैं। लेकिन पिछले छह महीनों से केंद्र बंद होने के कारण जरूरतमंद बच्चों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को, गंभीरता से लिया और केंद्र को पुनः संचालित कर दिया, जिससे अब क्षेत्र के गंभीर कुपोषित बच्चों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

🟠कबाड़ बन रहा लाखों का वाटर फिल्टर भी हुआ चालू

खबर में यह भी उजागर किया गया था,कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित लाखों रुपये की लागत वाला,स्टेनलेस स्टील वाटर फिल्टर लंबे समय से खराब पड़ा था और रखरखाव के अभाव में जंग खाकर बेकार होता जा रहा था।विभाग ने इस पर भी तत्काल कार्रवाई करते हुए,फिल्टर की मरम्मत कर उसे चालू करा दिया। अब अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने लगी हैं।

🟠जनहित की खबर ने जगाई जिम्मेदारों की नींद

समाचार के प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ,कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सकारात्मक बदलाव संभव हैं। लंबे समय से बंद पड़ी दोनों महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं अब फिर से आम लोगों के लिए उपलब्ध हो गई हैं।

🟠स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना

क्षेत्र के नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा,कि मीडिया द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों का सकारात्मक परिणाम सामने आया हैं। उन्होंने उम्मीद जताई,कि भविष्य में भी ऐसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी होती रहेगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!