संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,22जुलाई2026
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले,प्रख्यात बांस वादक विक्रम यादव के स्वास्थ्य को लेकर,राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील नजर आई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने, विक्रम यादव के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
🟠बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राजनांदगांव कलेक्टर और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए,कि विक्रम यादव के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा,कि यदि उपचार के लिए अतिरिक्त चिकित्सा संसाधन, विशेषज्ञ डॉक्टर या अन्य किसी सुविधा की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार तत्काल उपलब्ध कराएगी।
🟠”विक्रम यादव प्रदेश ही नहीं, देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि विक्रम यादव केवल छत्तीसगढ़ के नहीं,बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने अपनी अनूठी बांस वादन कला से, भारतीय लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, कि ऐसे कलाकारों का सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का नैतिक दायित्व हैं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार को आश्वस्त किया,कि इस कठिन समय में राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी हैं।
🟠लोक कलाकारों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार लोक कलाकारों के सम्मान, संरक्षण और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। जिन्होंने अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को जीवंत बनाए रखने में समर्पित किया हैं,उनके कठिन समय में साथ खड़ा होना सरकार की जिम्मेदारी हैं।
🟠अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई हैं,विशेष पहचान
उल्लेखनीय हैं,कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट बांस वादन शैली के लिए प्रसिद्ध विक्रम यादव लंबे समय से अस्वस्थ हैं और वर्तमान में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेते हुए,बेहतर इलाज और हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने की पहल की हैं।संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि प्रदेश के इस गौरवशाली लोक कलाकार के स्वास्थ्य और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा उनके उपचार के लिए हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।












