Nexis News

सरगुजा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार : मध्य प्रदेश की 107 पाव विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,23जुलाई 2026

सरगुजा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय उड़न दस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,मध्य प्रदेश की अवैध विदेशी शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से 107 पाव विदेशी मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 14,416 रुपये बताई गई हैं।आबकारी विभाग को सूचना मिली थी,कि थाना दरिमा क्षेत्र के ग्राम जमगांव में मध्य प्रदेश से लाई गई शराब की अवैध बिक्री की जा रही हैं। सूचना के आधार पर जिला स्तरीय उड़न दस्ता टीम ने  मौके पर दबिश दी और आरोपी पुरुषोत्तम चौहान को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 107 पाव विदेशी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पूरी खेप जब्त कर ली गई।आबकारी उपनिरीक्षक सरिता साहू ने बताया कि जब्त शराब की कुल कीमत 14 हजार 416 रुपये है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से भी अपील की हैं,कि अवैध शराब की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि ऐसे कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!