न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,24जुलाई2026
लगातार हो रही बारिश ने अंबिकापुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की बदहाल स्थिति उजागर कर दी हैं। सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं,जिनमें बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए रास्ता पहचानना मुश्किल हो गया हैं। हालात ऐसे हैं,कि हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ हैं,और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
🟠जलभराव से बढ़ी परेशानी
बारिश के कारण सड़क पर कई स्थानों पर पानी भर गया हैं। गड्ढों में भरे पानी की वजह से दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर रहे हैं। कई ऑटो चालक भी गड्ढों में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और पैदल चलने वाले लोगों को हो रही हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। गड्ढों में वाहन फंसने से बाइक सवार घायल हो रहे हैं,जबकि ऑटो और अन्य छोटे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोगों का कहना हैं,कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं।
🟠जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में नाराज़गी
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश हैं। नागरिकों का कहना हैं,कि सड़क निर्माण और मरम्मत के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन पहली ही बारिश में उनकी हकीकत सामने आ गई। लोगों ने स्थानीय विधायक और सांसद से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की हैं।
🟠प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की हैं,कि सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।












