Nexis News

भूमि अधिग्रहण का विरोध हिंसक : ग्रामीणों के पथराव में DSP समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल,5 जिलों की पुलिस तैनात

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,24जुलाई 2026

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को हालात हिंसक हो गए। प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में डीएसपी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।🟠 ग्रामीण पुलिस टीम पर अचानक पथराव करने लगे 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन भूमि अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू हो गया। पथराव में कई पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना हैं।घटना में डीएसपी सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई जवानों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी हैं।🟠पांच जिलों की पुलिस तैनात, इलाका बना छावनी

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 5 जिलों की पुलिस मौके पर तैनात की गई हैं। पूरे मदननगर-धरमपुर इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।भूमि अधिग्रहण और सर्वे को लेकर पहले से था विवाद बताया जा रहा हैं,कि क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण और सर्वे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे। इसी बीच प्रशासन की कार्रवाई के दौरान विवाद हिंसक रूप ले बैठा।फिलहाल प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं,और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!