Nexis News

संत गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,27जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय,बलरामपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संत गुरु रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर चर्चा के साथ-साथ आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर संगठनात्मक रणनीति एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत गुरु रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने का आह्वान किया।

🟠संत रविदास का संदेश समाज के लिए प्रेरणा

अपने संबोधन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, कि संत गुरु रविदास महाराज ने समानता, समरसता, सामाजिक न्याय और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार केवल किसी एक समाज तक सीमित नहीं हैं,बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में भाईचारा, समानता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

🟠’हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान

कार्यशाला में आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कृषि मंत्री ने कहा,कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

🟠संत रविदास के जीवन और योगदान पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने संत गुरु रविदास के जीवन,संघर्ष और सामाजिक समरसता के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,कि संत रविदास के आदर्श राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं,और उनके विचार आज भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देते हैं।

🟠संगठनात्मक रणनीति पर भी हुआ मंथन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने की। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा,कि प्रत्येक कार्यकर्ता संत गुरु रविदास के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा और अधिक से अधिक नागरिकों को राष्ट्रीय अभियानों से जोड़ा जाएगा।

🟠बड़ी संख्या में शामिल हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता

कार्यशाला में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, शशिकला भगत, तारावती सिंह, जिला महामंत्री भानूप्रकाश दीक्षित, जिला प्रवक्ता दीननाथ बसंती भगत, मुंद्रिका सिंह, रामकुमार कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, अजय यादव, दिवाकर मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, नारद यादव, शिवशंकर शुक्ला, संजय पुसाम, धीरेन्द्र द्विवेदी सहित जिलेभर के मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला एवं मंडल टोली के सदस्य तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!