Nexis News

इंसास रायफल छोड़ जंगल से भागा आरोपी आखिरकार मुंबई से गिरफ्तार,जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,7अगस्त2026

जशपुर पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के आरोपी पलटू दास को मुंबई से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की हैं। आरोपी जून 2026 में बूमतेल सरनाटोली जंगल में पुलिस घेराबंदी के दौरान, इंसास रायफल, देसी रायफल,कट्टा और अन्य हथियार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और साइबर इनपुट के आधार पर उसे मुंबई से पकड़कर जशपुर लाया,जहां पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 को सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद बदमाश जंगल क्षेत्र में राहगीरों को डराकर अवैध वसूली कर रहे हैं।घेराबंदी के दौरान दोनों आरोपी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले थे,जबकि मौके से एक इंसास रायफल, एक होममेड रायफल, एक देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, लोहे के बोल्ट, तलवार, हथौड़ी, कैंची और अन्य सामान बरामद किया गया था।जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हृदय साहू उर्फ गांगु और पलटू दास के रूप में हुई। हृदय साहू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि पलटू दास लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। आखिरकार जशपुर पुलिस की विशेष टीम ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया,कि उसने सह-आरोपी के साथ मिलकर हथियारों के बल पर लोगों को डराकर पैसे वसूले थे। उसने यह भी बताया,कि दोनों ने एक युवक-युवती को धमकाकर उनके परिजनों से 30 हजार रुपये मंगवाए थे और बाद में रकम आपस में बांट ली थी। आरोपी ने यह भी कबूला कि वह पहले नक्सल संगठन का सक्रिय सदस्य रह चुका हैं,और इंसास रायफल समेत हथियार उसके पास उसी दौरान आए थे। इस संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।इस कार्रवाई को जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं और मामले में विस्तृत विवेचना जारी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!